असंगठित श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए जिला प्रशासन और सम्यक कलेक्टिव गुड फाउंडेशन के बीच एमओयू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“An MoU was signed between the district administration and Samyak Collective Good Foundation for the health and welfare of unorganized workers.” IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। असंगठित श्रमिकों एवं वंचित समुदायों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर और सम्यक कलेक्टिव गुड फाउंडेशन (सीजीएफ) के मध्य पांच वर्षों के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस साझेदारी का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं, जागरूकता कार्यक्रमों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन और संस्था के संयुक्त प्रयासों से स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में अधिक समावेशी, सुलभ और समुदाय आधारित व्यवस्था विकसित की जाएगी।

योजना के तहत श्रमिक परिवारों की महिलाओं को चिकित्सा उपकरणों के उपयोग और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं साधिका यानी महिला स्वास्थ्य उद्यमी के रूप में कार्य करेंगी और अपने परिवार व समुदाय को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं निरंतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगी। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा और स्वास्थ्य उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

संस्थागत समन्वय से सशक्त होगी व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने कहा कि असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने इस पहल को संस्थागत समन्वय और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से श्रमिकों के सम्मान और कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री सहित सम्यक कलेक्टिव गुड फाउंडेशन की ओर से डॉ. विभोर कुमार, लीड पब्लिक हेल्थ गरिमा सिंह, हेल्थ प्रबंधक नोएडा अरमान चौधरी, इंडिया क्लाइमेट एंड हेल्थ डेटा कैपेसिटी एक्सेलरेटर फेलो इप्सिता द्विवेदी, एएम कम्युनिकेशंस तथा एल्बिन मैथ्यू एएम साधिका मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment