व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण वीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल, विकास कार्यों का मिला आश्वासन

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
A delegation met the Authority Vice-Chairman regarding traders’ issues and received assurances about development work. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

हापुड़ (शिखर समाचार)।

पिलखुवा के कपड़ा व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एचपीडीए के उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र से मुलाकात कर टेक्सटाइल कारोबार से जुड़ी मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

व्यापारियों ने उठाई बुनियादी सुविधाओं की मांग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

व्यापारियों ने टेक्सटाइल मार्केट की जर्जर सड़कों, सफाई व्यवस्था की कमी, पार्किंग समस्या, जल निकासी व्यवस्था के अभाव सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिलखुवा का टेक्सटाइल उद्योग हजारों लोगों की आजीविका का प्रमुख आधार है, लेकिन सुविधाओं की कमी से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

व्यापारी नेता पंकज खंडेलवाल, विनीत शर्मा, अंकित कालियान, पी. विकास शर्मा और अमित कालियान ने कहा कि यदि टेक्सटाइल क्षेत्र का सुनियोजित विकास किया जाए और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो, तो कारोबार को नई गति मिलेगी तथा नगर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

विकास कार्यों को लेकर दिया आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक के दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र में जल्द विकास कार्य शुरू कराने, यातायात व्यवस्था सुधारने और व्यापारिक क्षेत्र को सुविधायुक्त बनाने की मांग की।

इस पर उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई और विकास कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment