आरबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 17 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A person who cheated ₹17.5 lakh by promising a job at the Reserve Bank of India and issuing fake appointment letters was arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर। (शिखर समाचार) थाना हल्दौर पुलिस ने भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित को झांसे में लेने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी तैयार कर दिया था। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर की ठगी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार ग्राम खेड़की टप्पा निवासी अनिल कुमार ने थाना हल्दौर में तहरीर देकर बताया कि हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा निवासी पुष्पेंद्र अग्निहोत्री ने उसकी बहन की आरबीआई में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने इस बहाने पीड़ित से किस्तों में रकम वसूलना शुरू कर दिया।

आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ित से कुल 17 लाख 69 हजार 800 रुपये अलग-अलग किश्तों में ले लिए। पैसे लेने के बाद भी वह लगातार नौकरी का झांसा देता रहा और पीड़ित को भरोसे में रखता रहा।

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

रकम लेने के बाद आरोपी ने भारतीय रिजर्व बैंक का फर्जी नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया। जब पीड़ित ने दस्तावेज की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना हल्दौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि इस ठगी में एक संगठित गिरोह शामिल हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment