आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में मेरठ रेंज प्रदेश में अव्वल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Meerut Range ranks first in the state in resolving IGRS complaints. IMAGE CREDIT TO POLICE

मेरठ (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में माह अप्रैल 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में मेरठ परिक्षेत्र ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही रेंज के सभी चार जनपद मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण कराया गया। इसी के आधार पर जारी अप्रैल 2026 की रैंकिंग में मेरठ परिक्षेत्र और इसके सभी जनपदों को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ।

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर रहा जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उन्होंने बताया कि गत माह सभी जनपदों की आईजीआरएस समीक्षा कर अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और प्राथमिकता आधारित निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। इसी का परिणाम है कि चारों जनपदों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।

डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जाए तथा रिपोर्ट अपलोड करने से पूर्व शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए। महिला, वरिष्ठ नागरिक और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

डिजिटल मॉनिटरिंग और जनसुनवाई व्यवस्था होगी मजबूत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके अलावा लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा, डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणाली के प्रभावी उपयोग, जनसुनवाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा शिकायतों की मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश भी दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित करने की बात भी कही गई।

डीआईजी ने चारों जनपदों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है और जनता को शीघ्र न्याय मिल पाता है।

Share This Article
Leave a comment