ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने 7 मई से 21 मई तक चलने वाले स्व-गणना अभियान के सुचारु संचालन और व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया।
स्व-गणना अभियान में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय और चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गणमान्य व्यक्तियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्व-गणना कार्य में अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर सहयोग दें और अपने विभागीय कर्मचारियों को भी अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें।
आरडब्ल्यूए और नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
जिलाधिकारी ने ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) और आम नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जनगणना 2027 में सक्रिय भागीदारी निभाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
प्रशिक्षण और अनुपस्थिति पर सख्त निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
बैठक के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में किसी भी अधिकारी की अनुपस्थिति स्वीकार्य नहीं होगी और सभी को अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा।
इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय से उप निदेशक अभिमन्यु सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक उत्तर प्रदेश में संचालित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 7 मई से 21 मई 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह एक स्वैच्छिक और डिजिटल पहल है, जिसके तहत नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना होगी।
स्व-गणना के फायदे
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया से डेटा संकलन तेज होगा, जानकारी अधिक सटीक होगी, प्रगणकों की त्रुटियां कम होंगी और नागरिकों को भी सरल व सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध होगा।
बैठक में अधिकारी रहे उपस्थित
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-international-airport-to-begin/
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, जिला वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
