9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायाधीश ने प्रचार रैली को दिखाई हरी झंडी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A National Lok Adalat will be organized on May 9; the District Judge flagged off a publicity rally. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)। आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय शामली स्थित कैराना में किया जाएगा। इस लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद में प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रैली निकाली गई।

जनपद न्यायालय से रैली को दिखाई गई हरी झंडी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार रैली को रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जनपद न्यायाधीश ने आमजन से अपील की कि वे अपने लंबित वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराएं और लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मामलों का सरल, शीघ्र और आपसी सहमति से समाधान कराना है। इस बार जनपद में लगभग पौने दो लाख वादों को निस्तारण के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं की रही मौजूदगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बृजेश कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र राय, ऋतु नागर, सिविल जज सीनियर डिवीजन आंचल कसाना, गोवर्धन पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षयदीप यादव, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य तरुण मित्तल, आलोक चौहान, जावेद अली, बार एसोसिएशन अध्यक्ष इशपाल सिंह, महासचिव सर्वेज जंग सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment