मोदीनगर (शिखर समाचार)। गाजियाबाद में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार को तहसील मुख्यालय से एक विशेष प्रचार वाहन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से की गई, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत के बारे में जागरूक करना है।
तहसील मुख्यालय से प्रचार रथ रवाना
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह, तहसीलदार रजत सिंह, पैनल अधिवक्ता संजय मुद्गल और संगीता ने संयुक्त रूप से रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में प्रचार के लिए रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष वाहन तहसील क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगा और लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता के बारे में जानकारी देगा।
लोक अदालत के लाभों की दी गई जानकारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पैनल अधिवक्ता संजय मुद्गल ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से आमजन को सस्ता, त्वरित और सुलभ न्याय प्राप्त होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराएं।
न्याय व्यवस्था को सुलभ बनाने की पहल
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को न्याय प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और उन्हें लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रेरित करना है। इस पहल से न्याय व्यवस्था को सरल और सुलभ बनाने में मदद मिलेगी।
