नगर पंचायत वार्ड 12 के सभासद पद पर उपचुनाव संपन्न, 7 मई को आएंगे नतीजे

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The by-election for the councilor post in Ward 12 of the Nagar Panchayat has been completed; the results will be announced on May 7. IMAGE CREDIT TO REPORTER

जेवर (शिखर समाचार)। नगर पंचायत जेवर के वार्ड संख्या 12, मोहल्ला सराय नैन सिंह में सभासद पद के लिए मंगलवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान तहसील के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला।

शांतिपूर्ण मतदान, एक हजार से अधिक वोट पड़े

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

वार्ड में करीब 1400 से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से एक हजार से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह और शाम के समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली, जबकि दोपहर में भीषण गर्मी के कारण मतदान केंद्र कुछ समय के लिए खाली नजर आए। खास बात यह रही कि बुजुर्ग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया।

इस उपचुनाव में वार्ड के ही दो प्रत्याशी देवेश और पराग अग्रवाल उर्फ डब्बू के बीच सीधा मुकाबला रहा। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है और दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

पूर्व सभासद के निधन के बाद हुआ उपचुनाव

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उल्लेखनीय है कि इस वार्ड के पूर्व सभासद उमेश तायल का कुछ समय पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। स्थानीय स्तर पर निर्विरोध चुनाव कराने के प्रयास भी किए गए, लेकिन सहमति न बनने के कारण मतदान कराना पड़ा।

अब सभी की निगाहें 7 मई को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि वार्ड 12 का नया सभासद कौन बनेगा।

Share This Article
Leave a comment