कॉलेज के पास स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के आधार पर दो युवक गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Stunt riding near college proves costly; two youths arrested based on viral video IMAGE CREDIT TO POLICE

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बाइक स्टंटबाजी की वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने कॉलेज के पास खतरनाक स्टंट कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दो युवक सार्वजनिक स्थान पर तेज रफ्तार बाइक से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे थे, जिससे आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

दो युवक गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम वाशु और नवीन बताए हैं, जो ग्राम नवादा खुर्द, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें, क्योंकि इससे न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में पड़ती है।

Share This Article
Leave a comment