मोदीनगर में पशु अवशेष मिलने से हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Uproar in Modinagar after animal remains are found; demand for the arrest of the accused IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। निवाड़ी थाना क्षेत्र के सारा गांव के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह पशुओं के अवशेष मिलने से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

खेत में मिले अवशेष, ग्रामीणों में फैली सनसनी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने गोविंदपुरी-सारा मार्ग पर गन्ने के खेत में पशुओं के अवशेष पड़े देखे। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ ही देर में हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी पहुंच गए और अवशेषों को एकत्र कर सड़क पर रखकर सारा मार्ग जाम कर दिया।

आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन, सड़क जाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सूचना मिलते ही निवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस फोर्स भी बुलानी पड़ी। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे थे और पुलिस पर कथित मिलीभगत के आरोप भी लगा रहे थे।

पुलिस की कार्रवाई और जांच शुरू

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence

स्थिति को संभालने के लिए एसीपी भास्कर वर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने अवशेषों को मिट्टी में दबवाया और मार्ग को सुचारु कराया।
एसीपी ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment