वन विकास निगम के 25 वर्ष पूर्ण, राज्य जयंती समारोह में उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
On completing 25 years, the Forest Development Corporation showcased its achievements in a grand display during the state foundation anniversary celebrations. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

सन्दीप शर्मा
देहरादून (शिखर समाचार)।
उत्तराखंड वन विकास निगम के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री आवास देहरादून में राज्य जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

समारोह में सांसद (राज्यसभा) नवीन बंसल, विधायक कैंट सविता कपूर, विधायक लालकुआँ मोहन बिष्ट, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया तथा विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त अपर मुख्य सचिव (वन) आर. के. सुधांशु, प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल, प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा, प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल, वन सचिव सी. रविशंकर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। निगम के पूर्व अधिकारी, हितधारक, क्रेता तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

डिजिटल मंच और प्रकाशनों का विमोचन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम के दौरान “उपवनिज खनन वन भूमि हस्तांतरण मार्गदर्शिका” और उत्तराखंड वन विकास निगम हस्तपुस्तिका का विमोचन किया गया। साथ ही निगम की उपलब्धियों पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया तथा हिमकाष्ठ डिजिटल मंच का शुभारंभ किया गया, जिससे ई-नीलामी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुलभ बनी है।

मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां और घोषणाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निगम ने 25 वर्षों में वन संसाधनों के वैज्ञानिक एवं सतत प्रबंधन के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने डिजिटल तकनीकों और पारदर्शी नीलामी प्रणाली की सराहना की तथा सरखानु क्षेत्र में मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन को बढ़ावा देने व कुमाऊँ में कार्यालय भवन स्थापित करने की घोषणा की।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने निगम के कार्यों को रोजगार सृजन और ग्रामीण आजीविका संवर्धन में महत्वपूर्ण बताया। अपर मुख्य सचिव आर. के. सुधांशु ने आधुनिक तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को सुशासन का उदाहरण कहा।

निगम के अनुसार लॉगिंग उत्पादन अब लगभग 2.5 लाख घनमीटर प्रतिवर्ष तक पहुंच गया है। खनन में भी वृद्धि होकर 84 लाख घनमीटर तक पहुंच चुकी है। हाल के वर्षों में राजस्व और लाभ में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

समारोह में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a comment