गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण: हरदोई से पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, सीएम योगी का संबोधन प्रसारित

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Inauguration of the Ganga Expressway: Prime Minister Narendra Modi launched it from Hardoi, and Chief Minister Yogi Adityanath’s address was broadcast. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार)। बुधवार को नरेंद्र मोदी ने जनपद हरदोई से प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी सजीव प्रसारण के माध्यम से देखा और सुना गया।

बड़े पर्दे पर लाइव प्रसारण, उमड़ा जनसैलाब

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के बहापुर ठेरा गढ़ स्याना मार्ग स्थित इंटर एक्सचेंज पर लगाए गए पंडाल में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से आम जनमानस को दिखाया गया, जहां हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने रिमोट के माध्यम से बटन दबाकर गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया। यह एक्सप्रेसवे जनपद मेरठ के बिजौली ग्राम से शुरू होकर प्रयागराज तक पहुंचेगा, जिसकी कुल लंबाई 594 किलोमीटर है। इसे प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे बताया जा रहा है।

594 किमी लंबा प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज की यात्रा, जो पहले 12 से 14 घंटे में पूरी होती थी, अब घटकर लगभग 6 से 7 घंटे में पूरी हो सकेगी। इससे आम लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। एक्सप्रेसवे में सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और लड़ाकू विमानों के लिए एयर स्ट्रिप जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026 04 29 at 8.10.36 PM

यात्रा समय में भारी कमी, विकास को मिलेगी गति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence

यह परियोजना उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरती है, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में विधायक हापुड़ सदर विजयपाल आढ़ती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल, गढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी, पिलखुवा पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, पूर्व मंत्री मदन चौहान, पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक, जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र तंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और हजारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a comment