उद्योगों के विकास को लेकर उद्यमियों ने डीएम से की मुलाकात, चौमुखी विकास पर जोर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Entrepreneurs met the District Magistrate regarding industrial development, stressing all-round (holistic) growth. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली। (शिखर समाचार) जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष एवं साईमा के चेयरमैन अंकित गोयल के नेतृत्व में उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आलोक यादव से मिला। इस दौरान उद्यमियों ने जनपद के औद्योगिक परिदृश्य, चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

अंकित गोयल सहित अन्य उद्यमियों ने बताया कि एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत वर्तमान में जनपद में लगभग 32 फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं, जबकि कुल मिलाकर करीब 300 औद्योगिक इकाइयां सक्रिय हैं। उन्होंने उद्योगों के विस्तार, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा निवेश को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

उद्यमियों ने बैठक में जिले में औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने पर विस्तृत सुझाव दिए।

प्रशासन का सहयोग और आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी आलोक यादव ने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शामली का चौमुखी विकास करना है। इसके लिए प्रशासन उद्यमियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग बंधु की बैठकों में उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में कई उद्यमी रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

बैठक के दौरान आलोक जैन, अभिनव बंसल, कमल गोयल, आशीष अग्रवाल, अमित जैन, मुकेश जिंदल, मयंक जैन, राजीव जैन, निखिल ऐरन, विकास गर्ग और रोहित गर्ग सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment