शामली (शिखर समाचार)। जनपद के ग्राम बहावड़ी स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मोहित बेनीवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए युवा अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। युवाओं को चाहिए कि वे शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी निरंतर प्रयास करें और अपने गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।
छात्राओं को साइकिल और विद्यालय को सुविधाएं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
कार्यक्रम के दौरान 10 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, जिससे उनकी शिक्षा में आने वाली बाधाओं को कम किया जा सके। इसके अलावा विद्यालय को पंखे, वाटर कूलर और वाटर प्यूरिफायर भेंट किए गए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भागीदारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बंटी प्रधान एवं ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी करतार सिंह ने की, जबकि संचालन जिला पंचायत सदस्य रंधावा मलिक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कपिल पंवार (मीडिया प्रभारी), गन्ना डायरेक्टर लवली मलिक, सोनित निर्वाल, संजय शर्मा, तुषार काम्बोज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
