जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District Magistrate heard public grievances during Janata Darshan and directed their prompt resolution IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य तथा निर्माण विभाग से संबंधित अनेक शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

जनता दर्शन में सुनी गईं समस्याएं

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनता दर्शन कार्यक्रम की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जन शिकायतें सुनें और जूम के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध रहें।

मौके पर हुआ कई शिकायतों का निस्तारण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों से जूम के जरिए संपर्क कर उन्हें शिकायतों की जानकारी देते हुए शीघ्र और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कुछ जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड के लिए भी आवेदन कराए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) विकास कश्यप भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment