शामली (शिखर समाचार)।
जनपद के ग्राम लिसाढ़ (गठवाला खाप) सहित आसपास के 15 से 20 गांवों के विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही उच्च शिक्षा की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ, जिला इकाई शामली ने आवाज बुलंद की है। संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र मलिक के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को ज्ञापन सौंपकर डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की गई।
उच्च शिक्षा के अभाव से जूझ रहे विद्यार्थी
ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में अब तक कोई सह-शिक्षा डिग्री कॉलेज नहीं है। इसके कारण विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ शहरों जैसे शामली और बड़ौत जाना पड़ता है। दूरी अधिक होने और आवागमन की कठिनाइयों के चलते अनेक छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट के बाद ही पढ़ाई छोड़ने को विवश हो जाते हैं, जिससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर प्रभावित हो रहा है।
डिग्री कॉलेज स्थापना की उठी मांग
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
संघ ने मांग की है कि ग्राम लिसाढ़ में शीघ्र एक डिग्री कॉलेज की स्थापना कराई जाए, ताकि हजारों विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके। इस संबंध में जिलाध्यक्ष रविंद्र मलिक ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि वे इस विषय को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करें।
शिक्षक संघ और ग्रामीणों का मिला समर्थन
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
इस दौरान विकास मलिक, सतीश मलिक, अमित मलिक, वीरेन्द्र मलिक सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग का समर्थन किया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक बताया।
