कांधला/शामली (शिखर समाचार)
दिल्ली सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जसाला के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक दंपती और उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क पर गलत कट बना हादसे की वजह
जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार आगे चल रहा था, जिसने अचानक गलत दिशा में कट मार दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक उससे टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार पूरा परिवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और आसपास के राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लापरवाही से हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा आगे चल रहे बाइक सवार की लापरवाही के कारण हुआ, जो टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
