मोदीनगर में जीडीए की बड़ी कार्रवाई : अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, सड़कों और बाउंड्रीवॉल को किया ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major GDA action in Modinagar: Bulldozers used on illegal colonies; roads and boundary walls demolished. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
मोदीनगर/गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने सख्त अभियान के तहत शनिवार को मोदीनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन 02 की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के ढांचे को बुलडोजर से ढहा दिया।

दस्तावेज दिखाने में रहे विफल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। पहली कार्रवाई बेगमाबाद बुढाना, निवाड़ी रोड पर की गई, जहाँ लगभग 4000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी भराई और ब्रिक लाइनिंग का काम किया गया था। वहीं, दूसरी कार्रवाई याकूतपुर मावी, निवाड़ी रोड स्थित खसरा संख्या-85 पर हुई, जहाँ लगभग 7000 वर्ग मीटर क्षेत्र में सड़क और बिजली के खंभे लगाकर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मौके पर किसी भी व्यक्ति द्वारा न तो कोई स्वीकृत मानचित्र दिखाया गया और न ही स्वामित्व के वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए गए।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण ने इन अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें ओम्पाल सिंह, बृजेश कुमार नेहरा, अनूप सिंह, अनीता सिंह, कृष्णपाल, रविंद्र सिंह, गौरव नेहरा, देवेंद्र सिंह, राजपाल, धीरज पाल और संदीप चौधरी मुख्य रूप से शामिल हैं।

विरोध के बावजूद चली कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान संबंधित लोगों द्वारा भारी विरोध किया गया, लेकिन पुलिस बल और प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने मोर्चा संभालते हुए पूरी सख्ती के साथ निर्माण को ढहा दिया। टीम ने कॉलोनी के भीतर बनाई गई सड़कें, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्रवर्तन जोन 02 का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share This Article
Leave a comment