आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग स्टेशन, 10 वाहन एक साथ होंगे चार्ज

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The largest EV charging station has started at Anand Vihar Namo Bharat Station, where 10 vehicles can be charged simultaneously. IMAGE CREDIT TO एनसीआरटीसी

नई दिल्ली (शिखर समाचार)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सतत भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर अब तक का सबसे बड़ा फास्ट इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिया है। यह अत्याधुनिक सुविधा इलेक्ट्रिक वाहन धारकों को तेज़ और सुविधाजनक चार्जिंग उपलब्ध कराएगी और एनसीआर क्षेत्र में स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने में मदद करेगी।

अत्याधुनिक चार्जिंग सुविधाएं

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

इस स्टेशन पर 480 किलोवाट क्षमता की 10 हाई-वोल्टेज चार्जिंग यूनिट्स स्थापित की गई हैं, जो एक साथ 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकती हैं। ये यूनिट्स चौपहिया वाहनों को लगभग 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम हैं। इसके अलावा भारी व्यावसायिक ई-वाहनों के लिए भी विशेष चार्जिंग पॉइंट्स उपलब्ध कराए गए हैं।

इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ता ElectreeFi मोबाइल एप के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर उपयोगकर्ता पंजीकरण कर चार्जिंग स्लॉट बुक कर सकते हैं। ऐप के जरिए रीयल-टाइम चार्जिंग स्थिति की निगरानी और डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।

एनसीआर कॉरिडोर के अन्य स्टेशनों पर विस्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

आनंद विहार में सुविधा शुरू होने के साथ ही साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ सहित कुल आठ स्टेशनों पर ई-वाहन चार्जिंग सुविधा उपलब्ध हो गई है। इन स्टेशनों पर फास्ट और सामान्य दोनों प्रकार के चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं।

यह सुविधा उन यात्रियों के लिए लाभकारी है जो निजी इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग कर नमो भारत स्टेशनों तक पहुंचते हैं। अब वे स्टेशन पर ही वाहन चार्ज कर सकेंगे। आसपास के निवासियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। एनसीआरटीसी का यह प्रयास आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ देश में स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। आने वाले समय में कॉरिडोर के अन्य स्टेशनों पर इस तरह की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment