शामली में जल्द खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A passport office will soon open in Shamli, bringing significant relief to the people. IMAGE CREDIT TO अंकित गोयल

शामली (शिखर समाचार)। जनपद शामली के लोगों के लिए जल्द ही एक बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए नागरिकों को गाजियाबाद के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि शामली में ही पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ होने जा रहा है।

पासपोर्ट कार्यालय खोलने की प्रक्रिया

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल ने गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप से मुलाकात कर शामली में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू होने पर आभार व्यक्त किया। अनुज स्वरूप ने बताया कि विदेश मंत्रालय से शामली में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की अनुमति मिल चुकी है और आवश्यक प्रक्रियाएं प्रारंभ कर दी गई हैं।

अनुज स्वरूप ने जानकारी दी कि कार्यालय के लिए बिजली कनेक्शन, विद्युत फिटिंग, वाई-फाई सुविधा तथा फर्नीचर की व्यवस्था के लिए निविदा जारी कर दी गई है। सभी आवश्यक कार्य पूर्ण होते ही कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा।

स्टाफ और सुविधाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

कार्यालय में तीन अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थायी स्टाफ तैनात किया जाएगा, जिससे कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

अंकित गोयल ने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय खुलने से शामली के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और लोग अपने ही जनपद में यह महत्वपूर्ण सेवा आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

Share This Article
Leave a comment