नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद जेवर में विकास की रफ्तार तेज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
After the Noida International Airport, the pace of development in Jewar has accelerated. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

—-1.86 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, गांवों को मिलेगी नई पहचान

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद जेवर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है और जेवर अब तेजी से एक विश्वस्तरीय पहचान की ओर बढ़ रहा है।

गांवों में विकास कार्यों का शुभारंभ

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

इसी क्रम में 03 अप्रैल 2026 को धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम रामपुर बांगर, सिरसा माचीपुर, बल्लभनगर उर्फ कर्रौल एवं डुढ़ेरा में करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में सड़क निर्माण, नाली एवं जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

एयरपोर्ट से बढ़ेगा रोजगार और निवेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/police-commissioner-inspects-mission-shakti/

विधायक ने कहा कि बीते वर्षों में जेवर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र आर्थिक रूप से सशक्त होगा और रोजगार व निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता में है और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने जेवर स्थित खंड विकास कार्यालय पहुंचकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बिजली, जल निकासी और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर शिकायतें सामने आईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट परियोजना के चलते जेवर अब वैश्विक मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

Share This Article
Leave a comment