विशेष समुदाय की महिला से शादी करने पर नितिन को पत्नी के परिजनों ने उतारा मौत के घाट

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Nitin was killed by his wife’s family after marrying a woman from a specific community. IMAGE CREDIT TO नितिन प्रोफाइल फोटो

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के गीतांजलि बिहार में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें नितिन की हत्या की सूचना मिली। नितिन की हत्या की खबर सुनते ही परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। जब उसका शव घर पहुंचा तो परिवार वालों ने शव को रोड पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन को शांत करते हुए परिवार को मजबूती से कार्यवाही का आश्वासन दिया।

विवाद के चलते हुआ हमला

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार, नितिन ने बीते वर्ष विशेष समुदाय की महिला मुस्कान से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के चलते मुस्कान कुछ दिन पूर्व घर से चली गई थी। उसके घर से जाने के बाद उसके परिजनों ने नितिन को बुलाया।

नितिन पर हमला और अस्पताल में मृत्यु

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

नितिन जब उनके बुलाई जगह पर अपने भाई के साथ पहुंचा, तो कुछ ही देर बाद सभी के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते यह नोक-झोंक इतनी बढ़ गई कि मुस्कान के परिजनों ने नितिन पर हमला करना शुरू कर दिया। नितिन के भाई ने मौके से भागकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ वह मिलकर थाना टीला मोड़ क्षेत्र के भनेड़ा पुलिया पर पहुंचे, जहां नितिन को गंभीर अवस्था में फेंक दिया गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment