इबरत खान हत्याकांड का खुलासा : आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व मोपेड बरामद

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Ibrat Khan murder case solved: accused arrested, pistol and moped recovered. IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना कपूरपुर क्षेत्र में हुए चर्चित इबरत खान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, टीवीएस मोपेड और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।

घटना का मामला और आरोपी की पहचान

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

घटना 28 मार्च की है, जब शुगर मिल के पास एक बाग में 25 वर्षीय युवक इबरत खान का गोली लगा शव मिला था। जांच में सामने आया कि मृतक पहले आरोपी तैय्यब के साथ कपड़ों का कारोबार करता था, लेकिन बाद में अलग होकर खुद का काम शुरू कर दिया था।

रंजिश के चलते हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

इसी बात से नाराज होकर आरोपी तैय्यब ने रंजिश के चलते इबरत खान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तैय्यब पुत्र इब्बन खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article
Leave a comment