जेवर (शिखर समाचार)।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को उड़ीसा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में जेवर में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
जोरदार प्रदर्शन और धरना
सोमवार को जेवर कोतवाली के बाहर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू किया। धरने का नेतृत्व चौधरी पवन करौली ने किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक टिकैत को रिहा नहीं किया जाएगा, धरना जारी रहेगा।
धरने में शामिल कार्यकर्ता
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
धरने में धीरज चौधरी, मनीष शर्मा, गौरव शर्मा, दीपक शर्मा, रणवीर सिंह, गनेंद्र सिंह, अमर सिंह फौजी, शान मोहम्मद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर गिरफ्तारी का विरोध जताया।
किसानों का कहना है कि चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी न केवल किसान आंदोलन के अधिकार पर सवाल उठाती है, बल्कि इससे कृषि मुद्दों पर आवाज दबाने का प्रयास भी नजर आता है।
