गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक संस्था के पत्रकार आकाश गर्ग पर बड़ी संख्या में बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश हाथों में डंडे लेकर उनके पीछे भागे और जैसे ही पत्रकार जमीन पर गिरा, उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि पत्रकार की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए, वरना बड़ी घटना हो सकती थी।
हमले का वीडियो और पुलिस कार्रवाई
पत्रकार पर हुए हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में बदमाश उसके पीछे भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने पत्रकार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गाजियाबाद के पत्रकारों ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हमले का पूरा घटनाक्रम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
आकाश गर्ग ने बताया कि वह अपने घर से किसी निजी काम से निकले थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ पक्ष आपस में लड़ रहे थे। पत्रकार ने यह लड़ाई खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उसे निशाना बना लिया। बड़ी संख्या में बदमाश उसके पीछे भागे और जैसे ही वह गली में घुसा, वह भी पीछे-पीछे आए। भागते हुए जब वह जमीन पर गिरा तो उस पर ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना कोतवाली नगर में मामला दर्ज किया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
