ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।
शहर के सेक्टर बीटा, गामा और जीटा के पार्क अब दुधिया रोशनी से जगमगा उठे हैं। प्राधिकरण की ओर से लगाए गए 38 एलईडी हाईमास्ट लाइटों से पार्कों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को देर शाम तक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
हाईमास्ट लाइटों का लोकार्पण
सोमवार को सेक्टर जीटा-2 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इन हाईमास्ट लाइटों को सेक्टरवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्राधिकरण के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
भविष्य की योजनाएं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने जानकारी दी कि अन्य सेक्टरों के पार्कों में भी जल्द ही एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि पूरे शहर में समान रूप से बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
लोकार्पण कार्यक्रम में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ सौरभ भारद्वाज, प्रबंधक वी.वी. राय सहित कई अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
