जिला न्यायाधीश के नेतृत्व में डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Under the leadership of the District Judge, the District Magistrate (DM) and Superintendent of Police (SP) conducted an inspection of the district jail. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

बिजनौर (शिखर समाचार)।

कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिले के न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, भोजन एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जिला न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम, जिलाधिकारी जसजीत कौर तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार बिजनौर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैरकों, अस्पताल और भोजन व्यवस्था का निरीक्षण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला एवं पुरुष बंदियों के बैरकों और अस्पताल का भी सघन निरीक्षण किया। मेस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई तथा पूरे परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं उच्च मानकों के अनुरूप रखी जाएं। निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जेल प्रशासन के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment