माजरा रोड बारातघर में सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक साधारण सभा आयोजित, किसानों ने रखे अहम सुझाव

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Annual general meeting of the Cooperative Sugarcane Development Committee held at Majra Road Baraatghar, farmers gave important suggestions. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। शहर के माजरा रोड स्थित बारातघर में सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों के प्रतिनिधियों और डेलीगेट्स ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभा के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को प्रमुखता से रखा।

सभा का शुभारंभ और चर्चा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभापति विक्रांत निर्वाल उर्फ छोटा ने किया। सभा में समिति क्षेत्र के किसानों को पूर्व वर्षों में वितरित किए गए उर्वरक और कीटनाशकों की वसूली पर चर्चा हुई। बताया गया कि समय पर वसूली न होने के कारण मूलधन से अधिक ब्याज बढ़ गया है। इस पर किसानों ने समिति हित में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने की मांग उठाई, जिससे किसानों को राहत मिल सके।

क्षेत्रीय समस्याओं और सुझाव

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

डेलीगेट विजय कुमार ने गांव बंतीखेड़ा की समस्या उठाते हुए कहा कि वहां खाद्य गोदाम की कमी है। किसानों को समय पर जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे गोदाम पर पहुंचते-पहुंचते यूरिया और डीएपी जैसी खाद समाप्त हो जाती है। उन्होंने क्षेत्र में नए खाद गोदाम के निर्माण की मांग की।

समिति का संदेश और उपस्थित गणमान्य लोग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

सभा को संबोधित करते हुए सभापति विक्रांत निर्वाल ने सभी डेलीगेट्स से समिति और किसान हित में अधिक से अधिक सुझाव देने की अपील की, ताकि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सके।
इस अवसर पर एसडीआई प्रेमनारायण शुक्ला, सचिव ओमप्रकाश, उपसभापति गौरव कुमार, राजू निर्वाल, विनोद कुमार, राजबीर सिंह, सुधीर, योगेंद्र, सतेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment