गैस सिलेंडर न मिलने पर भड़के उपभोक्ता, दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगाया जाम, लंबी कतारों से थमा यातायात

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Consumers enraged over unavailability of gas cylinders; blockade on the Delhi–Meerut road, long queues bring traffic to a halt. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार): गैस सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगाया जाम

बुकिंग के बावजूद नहीं मिले सिलेंडर, एजेंसी पर बढ़ा आक्रोश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

रसोई गैस की बुकिंग कराने के बावजूद समय पर सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर उतर आया। आक्रोशित लोग बड़ी संख्या में दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोदी मंदिर के सामने धीरेंद्र गैस एजेंसी पर पहुंचे, लेकिन उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में रोष फैल गया।

कालाबाजारी के आरोप, महिलाओं और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर आरोप लगाया कि जानबूझकर बुकिंग के बावजूद सिलेंडर वितरण नहीं किया जा रहा, जबकि दूसरी ओर कालाबाजारी की जा रही है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से गैस नहीं मिलने के कारण घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क जाम से यातायात ठप, पुलिस ने समझाकर खुलवाया रास्ता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

स्थिति बिगड़ने पर नाराज उपभोक्ताओं ने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share This Article
Leave a comment