गाजियाबाद को मिली 52 करोड़ की सौगात: वसुंधरा इंदिरापुरम के लिए एलिवेटेड रोड पर बनेगा नया लूप, दिल्ली का सफर होगा तेज और सुगम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ghaziabad gets a ₹52 crore gift: A new loop will be built on the elevated road for Vasundhara-Indirapuram, making travel to Delhi faster and smoother IMAGE CREDIT TO आवास विकास प्रोफाइल फोटो

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद की पॉश कॉलोनियों वसुंधरा और इंदिरापुरम के लाखों निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश शासन स्तर पर व्यय वित्त समिति ने राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड पर नया लूप बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत इंदिरापुरम की ओर से दिल्ली जाने और वसुंधरा की ओर से दिल्ली से आने वाले वाहनों के लिए अलग लूप बनाया जाएगा, जिससे वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी।

एलिवेटेड रोड पर नया लूप, ट्रैफिक में राहत

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर नए लूप के निर्माण के लिए पहले संयुक्त निरीक्षण कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके लिए आवास विकास परिषद और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर योजना बनाई। लंबे समय के प्रयासों के बाद अब शासन की उच्च स्तरीय व्यय वित्त समिति ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।

सरकार की स्वीकृति के बाद इस परियोजना के लिए 52 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी गई है। लूप बनने के बाद वसुंधरा और इंदिरापुरम के निवासियों को एलिवेटेड रोड के जरिए दिल्ली आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

हिंडन नदी पर नया पुल भी प्रस्तावित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

अजय कुमार मित्तल ने यह भी बताया कि आवास विकास परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए हिंडन नदी पर नए पुल का निर्माण भी योजना में शामिल है। इस पुल के निर्माण के लिए लगभग 52 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी और आगामी बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।

ये दोनों परियोजनाएं—एलिवेटेड रोड पर नया लूप और हिंडन नदी पर प्रस्तावित पुल—पूरी होने के बाद वसुंधरा, इंदिरापुरम, सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार जैसी योजनाओं में रहने वाले लाखों लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही दिल्ली आने-जाने का सफर भी पहले के मुकाबले कहीं अधिक तेज और सुगम हो जाएगा।

Share This Article
Leave a comment