गाजियाबाद (शिखर समाचार) थाना कविनगर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में एक बड़ी लापरवाही हुई। हॉस्पिटल की एक नर्स की लापरवाही से 9 महीने की बच्ची की ऊँगली कट गई।
नर्स की लापरवाही
बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची के हाथ में लगी नीडल हटनी थी। नर्स ने नीडल हटाते समय कैंची का प्रयोग किया, जिससे बच्ची की उंगली कट कर जमीन पर गिर गई। ऊँगली कटते ही खून फैल गया। तत्काल अन्य हॉस्पिटल स्टाफ को सूचना दी गई और बच्ची की ड्रेसिंग कराई गई।
पुलिस में शिकायत और जांच
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sihani-gate-police-solved-a-showroom-theft/
बच्ची के पिता ने थाना कविनगर में हॉस्पिटल स्टाफ और नर्स के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया। सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्या ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
