गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मंगलवार को कवि नगर तथा सिटि जोन के पार्कों का औचक निरीक्षण किया। पार्कों में जन सुविधा हेतु निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पार्को में बेंच, लाइट, पेड़ पौधों में पानी देने हेतु समरसेबल, माली, पेड़ पौधों को आवश्यक रूप से कटिंग, ओपन जिम, शौचालय, पार्कों के एंट्री गेट, पार्को में लगे हुए पेड़ पौधों तथा घास की व्यवस्था को पुख्ता रखने के आदेश दिए। नगर आयुक्त ने कविनगर जोन डी ब्लॉक के कला धाम पार्क, वृद्धा पार्क, संत कबीर पार्क का निरीक्षण किया। मौके पर लगे हुए ओपन जिम को भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रभारी उद्यान एनके चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज भी उपस्थित रहे। पार्कों में जन सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के साथ-साथ ग्रीनरी पर विशेष ध्यान देने और खराब हो रही घास को समय से पुनः लगाने के लिए नगर आयुक्त ने निरीक्षण के समय अधिकारियों को निर्देश दिए। पार्को में बने हुए कमरों को भी व्यवस्थित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
गाजियाबाद के हर पार्क में ओपन जिम और हरियाली का विस्तार
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ओपन जिम की व्यवस्था सभी वार्डों में कराई गई है, जिसका लाभ शहर वासी उठा रहे है। पार्कों में आने वाले बुजुर्ग युवा सभी के लिए व्यवस्था की गई है। पार्कों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम का उद्यान विभाग सुपरवाइजर की मॉनिटरिंग भी प्रबल करेगा। गाजियाबाद नगर निगम आने वाले समय में पार्कों को अधिक सुविधाजनक तथा ग्रीनरी से भरपूर करने हेतु योजना बना रहा हैl उन्होंने शहर वासियों से अपील कि वह अपने घरों के आसपास बने पार्कों को स्वच्छ रखें और गंदगी नहीं होने दे।
