गाजियाबाद (शिखर समाचार)।दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बुधवार को नगर जोन में विभिन्न मामलों की विवेचना कर रहे विवेचकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि वह विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करें, जिससे पीड़ित को न्याय दिलाते हुए अपराधियों को सजा दिलाई जा सके। ऐसा करने से अपराधों में कमी आएगी और अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिल सकेगी। महिला संबंधित अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाए और उनके प्रकरण में ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य एकत्रित किया जाए, जिससे अपराधी किसी भी तरह बच नहीं पाए। पीड़ित को न्याय दिलाने से जनता का भरोसा पुलिस के ऊपर ओर ज्यादा मजबूत होगा और कोई भी अपराध होते ही वह सीधे पुलिस से संपर्क करेंगे। बैठक के दौरान उन्होंने विवेचकों के कार्यों की समीक्षा भी की। समीक्षा के दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों की विवेचना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की करते हुए कार्यों की स्थिति का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने सभी को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विवेचना की गुणवत्ता और निष्पक्षता पर विशेष जोर देने के आदेश दिए, जिससे किसी भी निर्दोष को बेवजह फंसाया नहीं जाए।अपराध नियंत्रण व पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना विवेचकों की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही कोई भी विवेचक नहीं करें।
