डीआईजी की सख्ती : बागपत में अपराध नियंत्रण और त्योहारों को लेकर पुलिस एक्शन मोड में

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
DIG's strictness: Police in Baghpat in action mode regarding crime control and festivals IMAGE CREDIT TO POLICE

आरव शर्मा
मेरठ (शिखर समाचार)|
मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को जनपद बागपत के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा और आगामी त्योहारों को लेकर विस्तृत गोष्ठी की। गोष्ठी के बाद डीआईजी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर नवीन पेंशनर कक्ष, परिवार कल्याण केंद्र और वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष का निरीक्षण किया तथा कल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

अपराध समीक्षा में बढ़ती घटनाओं पर डीआईजी का सख्त संदेश: बड़ौत में बनाएं प्रभावी कार्ययोजना, सभी मामलों का शीघ्र अनावरण हो

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/two-innocent-children-died-in-separate-incidents-within-two-weeks-after-falling-into-a-drain-2026-01-23

अपराध समीक्षा के दौरान सामने आया कि सर्किल बड़ौत क्षेत्र में बीते समय में अपराधों में वृद्धि हुई है। इस पर डीआईजी ने क्षेत्राधिकारी बड़ौत को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर सभी अपराधों पर सख्त नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर सीओ बड़ौत और एसएचओ बड़ौत को विशेष रूप से सचेत किया गया।

डीआईजी ने कहा कि गत वर्ष विवेचना निस्तारण में सर्किल बागपत का प्रदर्शन सराहनीय रहा है, इस वर्ष भी अभियान को पूरी मजबूती से जारी रखा जाए। एक वर्ष से अधिक लंबित विवेचनाओं को थाना प्रभारी स्वयं ग्रहण करेंगे। सभी क्षेत्राधिकारी प्रत्येक 15 दिवस में विवेचनाओं का निरीक्षण करेंगे, जबकि लंबित मामलों पर निर्धारित समयावधि के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वतः संज्ञान लिया जाएगा।

डीआईजी ने सख्त निर्देश दिए: गैंगस्टर एक्ट, एचएस और गोकशी मामलों में तेज कार्रवाई, वांछितों पर इनाम और विशेष टीम गठन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/students-undertake-an-educational/

गंभीर अपराधों में संलिप्त सक्रिय और अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध एचएस, गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गैंगस्टर अभियुक्तों की संपत्ति की तस्दीक कर 14(1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई तेज करने को कहा गया। गोकशी से जुड़े मामलों में वांछितों पर इनाम घोषित कर विशेष टीम गठित कर गिरफ्तारी कराने तथा वाहनों के मालिकों को भी अभियुक्त बनाने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराधों को लेकर डीआईजी ने NCRP और प्रतिबिम्ब पोर्टल के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया और साइबर मामलों में एफआईआर दर्ज करने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने को कहा। पांच लाख रुपये से अधिक के फ्रॉड मामलों की नियमित समीक्षा, साइबर सेल में प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। NCRP पोर्टल पर एफआईआर पंजीकरण और फीडिंग में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

गणतंत्र दिवस व महाशिवरात्रि पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी: थाना प्रभारियों को 24 घंटे पिकेट, रैली-तिरंगा यात्रा में बल तैनाती और धार्मिक स्थलों पर विशेष व्यवस्था के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/application-deadline-extended-for-cleanliness/

आगामी गणतंत्र दिवस और महाशिवरात्रि को लेकर सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। कस्बों के प्रमुख चौराहों पर 24 घंटे पिकेट और चेकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, रैली और तिरंगा यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा यात्रा मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया।

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला और बालिकाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ नियमित बैठक कर समस्याओं का समाधान करें और प्रार्थना पत्रों व विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कराएं।

Share This Article
Leave a comment