आईटीएस मोहन नगर में मिशन शक्ति के तहत पुलिस कर्मियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Four-day training of police personnel under Mission Shakti concluded at ITS Mohan Nagar IMAGE CREDIT TO आईटीएस इंस्टीट्यूट

आरव शर्मा
गाजियाबाद(शिखर समाचार)।
आईटीएस मोहन नगर में गाजियाबाद पुलिस कर्मियों के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। 20 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 200 पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

चाणक्य ऑडिटोरियम में समापन समारोह: चेयरमैन आर.पी. चड्ढा ने प्रशिक्षण की जरूरत पर जोर, वाइस चेयरमैन ने पुलिस कर्मियों का योगदान सराहा

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/namo-bharat-train-security-ghaziabad-republic-day-alert-137021930.html

समापन कार्यक्रम संस्थान के चाणक्य ऑडिटोरियम की लॉबी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आईटीएस के चेयरमैन आर.पी. चड्ढा ने अपने संदेश में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस कर्मियों के योगदान की सराहना की।

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम, पुलिस सुरक्षा कवच—डायरेक्टर अजय कुमार ने कहा संवाद और मानसिक सशक्तता है जरूरी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/students-undertake-an-educational/

पारंपरिक दीप प्रज्वलन के बाद आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक अजय कुमार ने पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद जे. रविन्द्र गौर और एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी के सहयोग और मार्गदर्शन की प्रशंसा की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस शहर का सुरक्षा कवच है, जो हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि कठिन परिस्थितियों में लगातार कार्य करने के कारण पुलिस कर्मियों को मानसिक और शारीरिक थकान का सामना करना पड़ता है, ऐसे में प्रभावी संवाद कौशल, सार्वजनिक व्यवहार और मनोवैज्ञानिक सशक्तता बेहद आवश्यक है। यह चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम इन सभी पहलुओं को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में आईटीएस गाजियाबाद के निदेशक सुनील कुमार पाण्डे, सत्र संचालिका प्रो. याचना मल्होत्रा और प्रो. शिल्पी राणा भी उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पुलिस कर्मियों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Share This Article
Leave a comment