डिप्टी मुख्यमंत्री ने मित्र उघमी के प्रतिष्ठान पर की अनौपचारिक मुलाकात, हापुड़ जिले की सीमा विस्तार पर चर्चा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Deputy Chief Minister holds informal meeting at Mitra Ughmi’s establishment, discusses Hapur district boundary expansion IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने हापुड़ में मित्र और प्रमुख उद्योगपति मनोज गोयल के प्रतिष्ठान पर पहुँचकर अनौपचारिक रूप से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जिले की सीमा विस्तार, उद्योगों की समस्याओं और विकास कार्यों के मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की।

औद्योगिक विकास और रोजगार: गढ़ रोड पर मनोज गोयल का बृजेश पाठक के साथ स्वागत और चर्चा

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/ghaziabad-nagar-aayukt-inaugurates-health-camp-distributes-ppe-kits-to-safai-mitras-137014820.html

गढ़ रोड स्थित श्री सिद्धबली मार्बल पर मनोज गोयल ने बृजेश पाठक का स्वागत बुके और पारंपरिक पटका पहनाकर किया। इस अवसर पर दोनों के बीच औद्योगिक विकास, व्यापारियों की समस्याओं और प्रदेश में निवेश एवं रोजगार बढ़ाने के उपायों पर गंभीर चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ उद्योगों और व्यापारियों के हितों की सुरक्षा तथा उनके विकास के लिए कार्यरत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार व्यापार को सुगम बनाने, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु अनेक योजनाएँ चला रही है, जिनका लाभ प्रत्यक्ष रूप से उद्योगों और व्यापारियों को मिल रहा है।

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान: बृजेश पाठक ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/iicdem-2026-begins-bharat-mandapam-hub/

इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक में व्यापारियों ने सुरक्षा, यातायात, आधारभूत सुविधाएँ, जल निकासी, सड़क और विद्युत व्यवस्था से जुड़ी अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। बृजेश पाठक ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सभी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी अवसर पर इंडियन उद्योग संघ के प्रादेशिक सचिव शान्तनु सिंघल ने भी उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को हापुड़ जिले में शामिल करने और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमियों की आवश्यकताओं को पूरा करने की मांग रखी। इस अवसर पर प्रमुख व्यापारी नेता विजय अग्रवाल तेल वाले, सुशील गोयल, सुनील गोयल, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राजीव गर्ग, सोनू और अक्षत अग्रवाल उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment