5 गोली लगे अज्ञात शव की पहचान में जुटी पुलिस, एसीपी ने की पहचान की अपील

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Police are working to identify an unknown body found with five bullet wounds; the ACP has appealed for help in identifying the deceased. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना भोजपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे झाड़ियां में मिले एक अज्ञात युवक के शव की गुत्थी को पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है। युवक की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और उसके शव को झाड़ियां में फेंक दिया गया था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसकी शिनाख्त शुरू कर दी थी लेकिन अज्ञात शव की शिनाख्त ना हो पाने के कारण पुलिस टैटू के माध्यम से उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि नेशनल हाईवे के पास में बीती 20 जनवरी की दोपहर को झाड़ियां में अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। युवक की उम्र 20 से 30 वर्ष होगी। वही उसकी हत्या 5 गोली मारकर की गई है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। युवक की छाती पर एक टैटू है, जिस पर किंग का क्राउन और जेके लिखा हुआ है। पुलिस नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई गुमशुदा की तलाश कर रहे हैं, जिसके शरीर पर इस तरह का टैटू है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।

Share This Article
Leave a comment