गढ़ पुलिस से मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश घायल, अवैध असलहे सहित गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A criminal carrying a reward of 20,000 rupees was injured in an encounter with the Garh police and was arrested with illegal weapons. IMAGE CREDIT TO POLICE

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार)
जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके पर ही पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान जैद के रूप में हुई है।

मुठभेड़ में ढेर हुआ अपराध का हौसला: जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल, हथियार बरामद

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/body-of-a-youth-found-on-the-side-of-the-expressway-with-bullet-marks-on-his-chest-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108346-2026-01-21?src=top-subnav

पुलिस के अनुसार गढ़ थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश जैद घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सीओ स्तुति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जैद पुत्र एजाज, निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद गली नंबर-04 बुकरा नगर, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ का रहने वाला है। वह शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और हापुड़ जनपदों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी पर 20,000 रुपये का पुरस्कार घोषित था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Share This Article
Leave a comment