गाजियाबाद (शिखर समाचार)। तंदूर पर रोटी बनाते समय थूक लगाने के गाजियाबाद में बने वीडियो लगातार सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे है। एक बार फिर दिल्ली -6 चिकन पॉइंट का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवक फैजान तंदूर में रोटी बनाते समय उसमें थूक लगा रहा है। कविनगर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के बाद तंदूर पर काम करने वाले कारीगर फैजान व दुकान मालिक अमजद को गिरफ्तार कर लिया था और दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही भी शुरू कर दी थी। पूरा मामला थाना कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम का है। जहां पर भगत सिंह चौक के पास अमजद लगभग पिछले कई सालों से दिल्ली-6 के नाम से चिकन पॉइंट चला रहा है। वहां पर तंदूर पर काम करने वाले फैजान के द्वारा रोटी बनाते समय थूक लगाया जा रहा था। पास में ही शिव मंदिर के शास्त्री के मामला संज्ञान में आया और उन्होंने थाना कविनगर पर इस संबंध में शिकायती दी थी। शास्त्री की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए फैजान और अमजद को गिरफ्तार कर लिया था। लगातार वायरल हो रही इन वीडियो के बाद हिंदू समाज और हिंदू संगठनों में काफी रोष है। यह सभी मिलकर इस तरह की दुकानों को बंद करने की मांग उठा रहे है और इस तरह का कृत्य करने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं, जिससे इस तरह के घिनौने कृतियों पर अंकुश लग सकें।
