नेशनल राजमार्ग पर कोहरे का कहर, पलटी कार से टकराई दूसरी गाड़ी, छह लोग घायल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Fog wreaks havoc on National Highway, overturned car collides with another vehicle, six people injured IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार) नेशनल राजमार्ग संख्या नौ पर रविवार सुबह घने कोहरे ने एक बड़ा सड़क हादसा करा दिया। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में दृश्यता बेहद कम होने के कारण एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कुछ ही पलों बाद पीछे से आ रही दूसरी कार उससे जा भिड़ी। इस दोहरी टक्कर में दोनों वाहनों में सवार कुल छह लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।

घने कोहरे में भीषण हादसा: पलटी कार से टकराई दूसरी गाड़ी, स्थानीय लोग बने तत्काल मददगार

ALSO READ:https://hindi.news18.com/amp/news/uttar-pradesh/ghaziabad-soya-chaap-selected-for-one-district-one-dish-scheme-up-news-local18-10081530.html

बताया गया कि सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर आगे तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। दिल्ली की ओर से मुरादाबाद दिशा में जा रही एक कार जैसे ही हाफिजपुर क्षेत्र में बुलंदशहर मार्ग फ्लाईओवर से पहले पहुंची, चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और सड़क पर आड़ी हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार समय रहते ब्रेक नहीं लगा सकी और पलटी हुई कार से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहनों में फंसे लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।

तत्काल बचाव से यातायात बहाल: कोहरे में हादसे के घायलों का इलाज जारी, पुलिस ने सावधानी की दी चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/fake-room-heaters-being-smuggled-under-guise/

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग पर फैले मलबे को साफ कराया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में राजा खान, प्रशांत शर्मा, विनोद पांडेय, दीपचंद, दीपा पांडे और राजवीर घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने कोहरे के मौसम में वाहन चालकों से सावधानी बरतने, धीमी गति से चलने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment