घने कोहरे ने ली सड़क सुरक्षा की परीक्षा, हाईवे पर ऑटो और बस की टक्कर से बड़ा हादसा

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Dense fog puts road safety to the test, leading to a major accident as an auto-rickshaw and a bus collide on the highway. IMAGE CREDIT TO POLICE

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। रविवार की तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे और तेज रफ्तार ने यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। थाना गढ़ क्षेत्र में राही होटल और टोल कर केंद्र के बीच दृश्यता अत्यंत कम होने के कारण पहले दो ऑटो आमने-सामने आकर टकरा गए। इसी अफरा तफरी के बीच दिल्ली से रामपुर की ओर जा रही अनियमित यात्री बस नियंत्रण खो बैठी और ऑटो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो और बस सड़क से फिसलकर नीचे खाई में जा गिरे। इस दुर्घटना में बस और ऑटो में सवार करीब बीस लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

तत्काल राहत और साहसिक बचाव: खाई में फंसे यात्रियों को प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला

ALSO READ:https://hindi.news18.com/amp/news/uttar-pradesh/ghaziabad-soya-chaap-selected-for-one-district-one-dish-scheme-up-news-local18-10081530.html

हादसे की सूचना मिलते ही तहसील और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव, क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह और गढ़ कोतवाली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल राहत और बचाव अभियान चलाया गया। खाई में फंसे यात्रियों को स्थानीय नागरिकों की मदद से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए अन्य चिकित्सालयों में भेजा गया।

आपात निरीक्षण और कड़े निर्देश: प्रशासन ने घायलों के इलाज और यातायात बहाली में दिखाई तत्परता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/fake-room-heaters-being-smuggled-under-guise/

दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और मार्ग पर यातायात व्यवस्था शीघ्र बहाल की जाए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन को सामान्य करने की कार्रवाई की।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 7.01.06 PM 28

प्रारंभिक जांच में घना कोहरा और तेज गति हादसे के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन दुर्घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहन जांच कर रहा है, ताकि जिम्मेदारी तय हो सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Share This Article
Leave a comment