सीडीओ की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

Rashtriya Shikhar
5 Min Read
Monthly review meeting of Basic Education Department concluded under the chairmanship of CDO IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। महात्मा गांधी सभागार कलैक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक में सीडीओ ने पिछली समीक्षा बैठक के बिंदुओ पर अब तक हुई प्रगति से अवगत हुए। इस दौरान सभी डीसी, एसआरजी और डायट के कार्य एवं दायित्वों का परिचय लिया गया। विद्यालयों में डेस्क बेंच की मांग को एआरपी पता करें और अगली मीटिंग से पहले अवगत कराएं। शिक्षको को संपर्क एप्प से शिक्षण करने के लिए मोटिवेट करने पर सुझाव दिया गया। एसआईआर में ज्यादातर शिक्षकों की ड्यूटी लग जाने से बच्चों का अध्ययन प्रभावित न हो इसके लिए विद्यालय स्तर पर योजना बनाई जाए। जिस पर बैठक में उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा सुझाव दिये गये कि वैलिंटियर, आंगनवाडी, रिटायर्ड शिक्षको, पूर्व छात्रों आदि की सहायता ली जा सकती है। विद्यालय निपुण बनाने की योजना पर खंड शिक्षा अधिकारियों को काम करने का निर्देश दिया गया। पीटीएम को सफल बनाने के लिए एसआरजी, डीसी मिलकर जो योजना बनी है, उसे क्रियान्वित करें। सीडीओ ने कहा कि शिक्षक विभिन्न क्रिया कलापों को मैनेज करें। प्राथमिकता निर्धारित करके कार्यों को व्यवस्थित करें। डीटीएफ़/ बीटीएफ बैठकों के लिए अधिकारियों को नियमित अवगत कराएं, उनसे बैठक हेतु डेट ली जाए और ये सभी अपने निरीक्षण पूरे करें। विद्यालयों में निपुण प्लस एप्प का उपयोग बढ़ाए।
संघर्षशील स्कूलों पर अधिक ध्यान दें। एआरपी /एसआरजी मिलकर निपुण आंकलन जो 4 दिसंबर से होने वाला है उसके लिए रणनीति बनाएं। चिंपल का अभी केवल 83% डाउनलोड हुआ है। इसे 100% किया जाए, शिक्षक बच्चों को कार्य जरूर असाइन करें। संपर्क की खराब स्थिति वाले स्कूल की लिस्ट बीइओ को दें, जिससे वे संबंधित स्कूल में संपर्क के कंटेंट को सिंक करना सुनिश्चित कर सकें, साथ ही जिन विद्यालयों में इस माह उपयोग नहीं हुआ, उनके साथ बैठक कर उपयोग बढ़ाएं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नियमित निरीक्षण किए जाने तथा विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद के पिछड़े हुए विद्यालयों में नियमित निरीक्षण करते हुए एआरपी द्वारा कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे बच्चों का नामांकन एवं शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बीएसएस को सभी बीईओ अपने विभाग से सम्बंधित सभी स्कूलों की कक्षाओं में कितने फर्नीचर की आवश्यकता है, या उस स्कूल में स्वच्छता, विद्युत-प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व बाथरूम की क्या शिकायत या समस्या है, बच्चों को मीड-डे-मिल का भोजन साफ व पोष्टिक मिल रहा है या कोई समस्या है। इस सम्बंध में पूर्ण विस्तार के साथ एक माह के अन्तराल में रिर्पोट प्रेषित करेंगे। हर छात्र के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करवाई जायेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल-भोजन एवं साफ-सुथरा महौल देने हम सभी की जिम्मेदारी है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नियमित निरीक्षण किए जाने तथा विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद के पिछड़े हुए विद्यालयों में नियमित निरीक्षण करते हुए एआरपी द्वारा कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे बच्चों का नामांकन एवं शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। बैठक में परियोजना निदेशक, जिला​ विकास अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, डायट उप प्राचार्य ज्योति दीक्षित, बीएसए ओपी यादव, एएओ विकास बघेल, डायट प्रवक्ता शिखा मिश्रा, सभी खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी, कविता चौहान, महिमा, सर्वेश कुमार, जमुना प्रसाद, डीसी रुचि त्यागी, सिंपल चौधरी, डॉ. राकेश, कुणाल मुद्गल, टिंकू कंसल, विश्वास गौतम, अनुभव गुप्ता एसआरजी देवांकुर, पूनम शर्मा, विनीता त्यागी, जनपद के सभी ब्लॉक से समस्त एआरपी, चिंपल एप्प, सेंटर स्क्वायर फाऊंडेशन, संपर्क फाउंडेशन से सभी प्रतिनिधि सहित डीटीएस के सदस्य उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a comment