यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, चालकों को किया गया जागरूक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Road Safety Month inaugurated on Yamuna Expressway, drivers made aware IMAGE CREDIT TO यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण

जेवर (शिखर समाचार) यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का विधिवत शुभारंभ किया गया। एक जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत जेवर टोल प्लाजा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति सजग किया गया और भारी वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।

यमुना एक्सप्रेसवे महाप्रबंधक ने टोल कर्मचारियों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, जिम्मेदारी पर जोर

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/schools-up-to-class-12-will-remain-closed-till-january-4-136833385.html

कार्यक्रम के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे के महाप्रबंधक आनंद बृजराज सिंह ने टोल प्लाजा पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ साथ अपने परिवारजनों और परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इसके पश्चात टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने गुजरने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया। दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले यात्रियों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की गई, वहीं कार चालकों को सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कोहरे के मौसम को देखते हुए सुरक्षित गति, पर्याप्त दूरी बनाए रखने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने को लेकर विशेष पर्चे भी वितरित किए गए।

टोल प्लाजा पर लगाए गए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, रात और कम दृश्यता में बढ़ी सड़क सुरक्षा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/ghaziabad-development-authoritys-mega-plan/

दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के उद्देश्य से टोल प्लाजा क्षेत्र में भारी वाहनों के पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए, ताकि रात्रि एवं कम दृश्यता की स्थिति में वाहन दूर से ही स्पष्ट दिखाई दे सकें।

इस अवसर पर जयप्रकाश महाप्रबंधक सिविल, मुकेश शर्मा उप महाप्रबंधक सिविल, जय किशन शर्मा, धर्मेंद्र सक्सेना, अनुज कुमार वरिष्ठ टोल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान निरंतर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment