नव वर्ष को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा को लेकर 3000 पुलिसकर्मी तैनात

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ghaziabad police are on high alert for the New Year celebrations, with 3,000 police personnel deployed for security IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नव वर्ष 2026 को लेकर जहां पूरा देश उत्साहित होकर नव वर्ष की खुशियां मना रहा है तो वहीं उनकी सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद में पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ के आदेश पर जीआरपी, आरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस लगातार विशेष चेकिंग अभियान चल रही है। लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए 3000 पुलिसकर्मी रोड पर तैनात है, जो लोगों को शांतिप्रिय माहौल में नव वर्ष बनाने के लिए जागरुक करते हुए वाहनों की चेकिंग कर रहे है। गाजियाबाद में चल रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से भी लोगों को चेक किया जा रहा है। मॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मेट्रो स्टेशन, मुख्य चौराहा सहित अन्य जगहों पर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड के साथ सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है, जिससे संदिग्ध वस्तुओं की पहचान की जाए। लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस ने कई दिनों पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी और बैरिकेडिंग लगाकर बॉर्डर से लेकर सभी मुख्य पॉइंट्स पर लगातार चेकिंग की जा रही थी। पुलिस गाजियाबाद में शांति और सुरक्षा बनाए रखते हुए नागरिक को भय मुक्त माहौल देने में लगी हुई है, जिससे नागरिक शांतिपूर्ण माहौल में नए साल का जश्न मना सकें। बुधवार को एसीपी नंदग्राम उपासना पाण्डेय ने थाना अध्यक्ष सिहानी गेट कुलदीप कुमार दीक्षित, एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने थाना अध्यक्ष कविनगर अनुराग शर्मा, एसीपी कोतवाली नगर रितेश कुमार त्रिपाठी ने थाना अध्यक्ष कोतवाली नगर सचिन कुमार, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने अपने क्षेत्र के मॉल में डॉग स्क्वॉड के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा पुलिस ने विभिन्न होटल में भी चेकिंग अभियान चलाया और वहां के संचालकों को आने वाले लोगों की रजिस्टर में एंट्री करते हुए पहचान पत्र लेने के आदेश दिए। वही कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के आदेश दिए।

Share This Article
Leave a comment