अंकुर विहार पुलिस ने 2 हत्यारोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ankur Vihar police arrested 2 murderers in encounter, both shot in the leg IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ का सिलसिला लगातार बरकरार है। थाना अंकुर विहार पुलिस ने हत्या के दो आरोपी मन्नू और शान को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों के ऊपर 25-25 हजार का ईनाम भी घोषित था। पुलिस ने इनके कब्जे से आलाकत्ल 1 पिस्टल, 3 जिन्दा कारतूस,1 अदद तमंचा, 1 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि इन दोनों ने बीती 11 दिसंबर 2025 को डाबर तलब क्षेत्र में लालू की गोली मारकर हत्या की थी और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस इन दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को जैसे ही इनके आने की सूचना मिली तो इन्हें गिरफ्तार करने के बैरिकेडिंग की गई थी। यह दोनों बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें इन दोनों के पैर में गोली लग गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मन्नू उर्फ सुहैल हिस्ट्रीशीटर है और उस पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा आदि के करीब डेढ दर्जन मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा शान पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी आदि के 7 मुकदमे दर्ज है। वहीं इनके अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 7.01.06 PM 30
Share This Article
Leave a comment