गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना साहिबाबाद पुलिस ने डी-60 लाजपत नगर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ रविवार को कर दिया है। पुलिस ने मौके से महिला संचालिका सहित एक पुरुष ग्राहक राजेश सिंह को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं पुलिस ने फ्लैट से 3 महिलाओं को रेस्कयू भी किया। पुलिस ने मौके से 1 मोबाइल फोन, 4300 नगद व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि डी-60 लाजपत नगर में अनैतिक देह व्यापार होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद थाना साहिबाबाद पुलिस टीम के साथ छापा मारा गया। मौके से महिला संचालिका सहित एक पुरुष ग्राहक को गिरफ्तार करते हुए 3 महिलाओं को रेस्कयू किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम में कार्यवाही की गई है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसने देह व्यापार के लिए किराये पर फ्लैट लिया था। देह व्यापार के लिए वह ग्राहक को व्हाट्सएप पर फोटो भेजा करती थी। प्रत्येक ग्राहक से 400 रुपए लिए जाते थे, जिसमें से 200 रुपए प्रति महिला दिए जाते थे।
