28 बीघा में फैली अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र, मुरादनगर बसन्तपुर नवीपुर में ताबड़तोड़ ध्वस्तीकरण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Bulldozers rolled over illegal colonies spread across 28 bighas, with massive demolition in Muradnagar, Basantpur, and Navipur IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

—— 8 बीघा की अवैध कॉलोनी भी ज़मींदोज़, भारी विरोध के बीच प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण का सख्त रुख एक बार फिर देखने को मिला, जब प्रवर्तन ज़ोन-02 की टीम ने मुरादनगर, बसन्तपुर सैथली, नवीपुर और शोभापुर मार्ग क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। बुधवार 10 दिसम्बर को हुई इस कार्रवाई में करीब 28 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ज़मीनदो़ज कर दिया गया।

अवैध कॉलोनियों पर बुलडोज़र का कहर—हज़ारों वर्ग मीटर अवैध निर्माण ध्वस्त

ALSO READ:https://timesofindia.indiatimes.com/city/noida/2-7k-deals-signed-but-gzb-lacks-land-to-execute-projects/articleshow/125890927.cms

प्रवर्तन टीम ने ग्राम बसन्तपुर सैंतली व नवीपुर बम्बा क्षेत्र में खसरा संख्या 555 पर लगभग 8000 वर्ग मीटर, ग्राम नवीपुर पाईप लाइन रोड खसरा संख्या 27 पर करीब 10,000 वर्ग मीटर, तथा शोभापुर बम्बा के नज़दीक खसरा संख्या 486 पर लगभग 10 बीघा में फैल रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोज़र चलाया। इसके अलावा हनुमान मंदिर बम्बा रोड, शोभापुर बसन्तपुर सैथली मार्ग पर खसरा संख्या 153 में विकसित की जा रही लगभग 8 बीघा की कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया।

इन कॉलोनियों में हो रही मिट्टी भराई, सड़क निर्माण, चिनाई, बाउंड्रीवॉल, साईट ऑफिस जैसी सभी संरचनाओं को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय विकासकर्ताओं ने जमकर विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण बिना रुकावट जारी रहा। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन ज़ोन-02 के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइज़र/मेट, स्थानीय पुलिस एवं प्राधिकरण पुलिस बल पूर्ण रूप से तैनात रहे।

Share This Article
Leave a comment