By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
राष्ट्रीय शिखरराष्ट्रीय शिखरराष्ट्रीय शिखर
  • Home
  • राज्य-शहर
  • राजनीति
  • टॉप न्यूज़
  • जॉब – एजुकेशन
  • आर्थिक
  • खेल
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड : गाजियाबाद नगर निगम का नाम हुआ दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
राष्ट्रीय शिखरराष्ट्रीय शिखर
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य-शहर
  • राजनीति
  • टॉप न्यूज़
  • जॉब – एजुकेशन
  • आर्थिक
  • खेल
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Home
  • राज्य-शहर
  • राजनीति
  • टॉप न्यूज़
  • जॉब – एजुकेशन
  • आर्थिक
  • खेल
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • E-Paper
© 2025 राष्ट्रीय शिखर. All Rights Reserved.
राष्ट्रीय शिखर > Blog > राज्य-शहर > इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड : गाजियाबाद नगर निगम का नाम हुआ दर्ज
राज्य-शहर

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड : गाजियाबाद नगर निगम का नाम हुआ दर्ज

Rashtriya Shikhar
Last updated: December 9, 2025 10:31 pm
Rashtriya Shikhar
Share
3 Min Read
India Book of Records: Ghaziabad Municipal Corporation gets its name recorded IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM
India Book of Records: Ghaziabad Municipal Corporation gets its name recorded IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM
SHARE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। स्वच्छता के क्षेत्र में गाजियाबाद नगर निगम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 25 सितंबर 2025 को आयोजित एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अंतर्गत एक घंटे सुबह 8:00 से 9:00 बजे में 15156 लोगों ने स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लेकर अभूतपूर्व सहभागिता का प्रदर्शन किया था। अभियान में नगर निगम के कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर विशाल सफाई अभियान का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने किया था। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में गाजियाबाद नगर निगम का नाम दर्ज होने पर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश सहित समस्त टीम, सफाई मित्रों, स्वच्छ भारत मिशन टीम को शुभकामनाएं देते हुए उत्साह वर्धन किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि ऐतिहासिक सफलता को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जो कि शहर के लिए बहुत ही उत्साह का विषय है। गाजियाबाद नगर निगम टीम को अवार्ड सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान करके सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल नगर निगम की मेहनत और प्रतिबद्धता की पहचान है, बल्कि शहरवासियों की जागरूकता व सक्रिय भागीदारी का प्रमाण भी है। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई अभियान चलाए गए, जिसके तहत सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और सामुदायिक क्षेत्रों की सफाई की गई। नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु कई स्थानों पर जागरूकता रैलियाँ और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्कूल-कॉलेज के छात्रों, रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, स्वयंसेवी समूहों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने बड़ी संख्या में जुटकर इस अभियान को अभूतपूर्व सफलता दिलाई। महापौर सुनीता दयाल ने इस उपलब्धि पर शहरवासियों और सभी प्रतिभागियों का शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता निरंतर प्रक्रिया है और यह रिकॉर्ड जनता के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। गाजियाबाद नगर निगम स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत है तथा आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देता रहेगा। यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि जब नागरिक और प्रशासन मिलकर एकजुट होते हैं तो किसी भी लक्ष्य को हासिल करना कठिन नहीं होता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे इस प्रकार के जन-आधारित अभियानों से न केवल शहर खूबसूरत बनता है, बल्कि स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण भी होता है, गाजियाबाद नगर निगम की यह उपलब्धि निश्चित रूप से आने वाले समय में अन्य नगर निकायों को भी प्रेरित करेंगे। गाजियाबाद नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर अनुज मौजूद रहे। वहीं सामाजिक संस्थान साथी फाउंडेशन का विशेष सहयोग निगम को मिला और एसबीएम टीम से आसिफ खान ने भी विशेष सहयोग किया।

WhatsApp Image 2025 12 09 at 8.51.19 PM 1
TAGGED:15156 participantsAnuj Deputy Chief Veterinary Officerawards certificates medalsbjpChatGPTCity Commissioner Vikramaditya Singh Malikcity-wide cleanliness drivecivic engagement successCivic Participationcleanliness recordCricbuzzDELHIEducational Institutionsenvironmental protectionghaziabadGhaziabad Municipal Corporationgreater noidaHealth Officer Dr. MithileshindiaIndia Book of Records recognitionleadership by Additional Municipal Commissioner Avinendra KumarMayor Sunita Dayalmunicipal employeesNGOsone day one hour Swachhta Hi Seva campaignpublic awareness ralliesResident Welfare AssociationsSaathi Foundation collaborationSBM team Asif Khan supportschool and college student participationsocietal awarenessstreet park community cleaningSwachh Bharat MissionvolunteersWhatsapp Webप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीहिंदी समाचार
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Basic Education Department organized the 36th District-level Children’s Sports Event IMAGE CREDIT TO EDUCATION DEPARTMENT बेसिक शिक्षा विभाग ने किया 36वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा का आयोजन
Next Article Possible: Public hearing held under the chairmanship of the Municipal Commissioner, 22 complaints received IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM संभव: नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, 22 शिकायते प्राप्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Major GDA action: Bulldozers roll into Pratap Vihar and Vijay Nagar; illegal shops and encroachments demolished amid strong opposition — IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण
जीडीए का बड़ा एक्शन: प्रताप विहार और विजयनगर में गरजा बुलडोजर, भारी विरोध के बीच अवैध दुकानें व कब्जे जमींदोज
राज्य-शहर September 25, 2026
37 e-buses to operate in Haridwar, with a new network connecting Kankhal to Sapt Rishi — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग
हरिद्वार में दौड़ेंगी 37 ई-बसें, कनखल से सप्तऋषि तक जुड़ेगा नया नेटवर्क
राज्य-शहर September 25, 2026
Kumbh preparations gain momentum: Divisional Commissioner reviews arrangements from Bhupatwala to Bairagi Camp — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग
कुंभ की तैयारियों में तेजी: मंडलायुक्त ने भूपतवाला से बैरागी कैंप तक परखी व्यवस्थाएं
राज्य-शहर September 25, 2026
Divisional Commissioner takes strict action on IGRS complaints; orders accountability to be fixed in case of default — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग
आईजीआरएस शिकायतों पर मंडलायुक्त सख्त, डिफाल्टर हुआ प्रकरण तो जिम्मेदारी तय करने के निर्देश
राज्य-शहर September 25, 2026

You Might also Like

ADG Administration gears up for Kumbh preparations; a police plan will be prepared in advance for every bathing festival — IMAGE CREDIT TO पुलिस
राज्य-शहर

कुंभ की तैयारियों को लेकर एडीजी प्रशासन ने कसी कमर, हर स्नान पर्व के लिए पहले से बनेगा पुलिस प्लान

September 25, 2026
Jeweller Sachin Jindal, who took up the responsibility of educating underprivileged children, honored — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर
राज्य-शहर

गरीब बच्चों की शिक्षा का बीड़ा उठाने वाले सर्राफा कारोबारी सचिन जिंदल सम्मानित

September 25, 2026
Instructions issued for prompt resolution of traders’ problems; security and traffic arrangements in markets to be strengthened during festivals — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग
राज्य-शहर

व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश, त्योहारों पर बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त

September 25, 2026
Farmers felicitate Umesh Kumar Modi after receiving full payment for their sugarcane — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर
राज्य-शहर

गन्ने का पूरा भुगतान होने पर किसानों ने उमेश कुमार मोदी का किया सम्मान

September 25, 2026

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

ब्लॉग के बारे में

राष्ट्रीय शिखर एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व की पत्रकारिता के मूल्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है। हमारा उद्देश्य है जन-समस्याओं को निर्भीक रूप से उजागर करना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना।

हमसे संपर्क करें

Email: contact@rashtriyashikhar.com

WhatsApp: +919625163807

Follow US
© 2025 राष्ट्रीय शिखर. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?