बेटी के प्रेमी ने गोली मारकर की थी नवासी की हत्या, 2 गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
The granddaughter was killed by the daughter’s lover who shot her; 2 arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

गाज़ियाबाद (शिखर समाचार)। थाना लोनी पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी में 11 नवंबर को हुई महिला नवासी की हत्या के आरोपी में उसकी बेटी के प्रेमी शाकिब और उसके साथी शादाब को गिरफ्तार करने का दावा किया है। शाकिब 55 वर्षीय मृतका नवासी की बेटी से शादी करना चाहता था लेकिन जब उसने मना किया तो उसके घर पर जाकर तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इन दोनों के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाकिब मृतका की बेटी से शादी करना चाहता था। मृतका ने शादी करवाने से मना किया तो वह अपने साथी शादाब से पिस्टल लेकर रात को महिला के घर पहुंचा। उस समय मृतका सोइ हुई थी। उसने उसी दौरान उसके तीन गोलियां मार दी और मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सूचना तंत्र के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया था।

Share This Article
Leave a comment