प्रेमी की बेवफाई से टूटी युवती ने उसके गांव पहुंचकर खाया ज़हर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Heartbroken by her lover’s betrayal, a young woman consumed poison in his village and was admitted to the hospital in critical condition IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार) बेवफाई और धोखे से आहत एक युवती ने अपने प्रेमी के गांव पहुंचकर ज़हर खा लिया। जानकारी के अनुसार प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने की खबर मिलते ही युवती मानसिक रूप से टूट गई और यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।

शादी की खुशियों में आई काली घटा— नवाब की असमय मौत से परिवार में छाया मातम

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-ghazibad-teen-threatened-and-harassed-after-blocking-number-201765198283115.html

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पिछले करीब चार वर्षों से शेखपुरा गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक सहारनपुर जेल में बंदीरक्षक के पद पर तैनात है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस संबंध में युवती द्वारा कुछ दिन पहले मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

मामले में पहले परिजनों की सहमति बनने की बात सामने आई थी, जिसके बाद युवती ने अदालत में युवक के पक्ष में बयान भी दे दिए थे। इसी बीच रविवार को युवती को यह जानकारी मिली कि युवक की शादी किसी दूसरी युवती से तय कर दी गई है और गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी है। यह खबर युवती के लिए किसी बड़े आघात से कम नहीं थी।

दिल टूटने की दर्दनाक घटना— युवती ने खाया ज़हरीला पदार्थ, पर परिजन ने छोड़ा सड़क किनारे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/fake-occult-practitioner-arrested-molesting/

बताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव में घिरी युवती सीधा शेखपुरा गांव स्थित प्रेमी के घर पहुंची और वहां जाकर ज़हरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि युवक के परिजनों ने युवती को इलाज दिलाने के बजाय बेहोशी की हालत में गांव के बाहर मंदिर के पास छोड़ दिया।

कुछ समय बाद ग्रामीणों ने युवती को बेसुध हालत में पड़ा देखा और तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को पहले जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने तुरंत लिया संज्ञान— अस्पताल पहुंचकर युवती की हालत पर रखा नजर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/a-helpless-teenage-girl-was-found-on-the-road/

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने चिकित्सकों से युवती के स्वास्थ्य की स्थिति भी जानी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपी बंदीरक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती का उपचार जारी है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment